दुमदुमा में झारखंड के मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का भाजपा पर हमला कहा कि असम की जमीन और पहचान खतरे में।
दुमदुमा, प्रेरणा भारती 2 अप्रैल : असम विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दलों ने अपने प्रचार अभियान तेज कर दिए हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस की स्टार प्रचारक और झारखंड की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने 82 नंबर दुमदुमा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवार दुर्गा भुमिज के समर्थन में जोरदार प्रचार किया।
कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की मंत्री तिर्की ने दुमदुमा के विभिन्न चाय बागान क्षेत्रों का दौरा कर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगे। इसके बाद राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोला।उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दस वर्षों में भारतीय जनता पार्टी के शासन में असम के लोग भय और असुरक्षा के माहौल में जी रहे हैं और उनकी पहचान संकट में है। तिर्की ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार बड़े पैमाने पर भूमि हड़पने के कार्य में शामिल है। तिर्की के अनुसार, राज्य में करीब 12 हजार बीघा जमीन विभिन्न बहानों से कब्जे में ली गई है। डिमा हसाओ जिले का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि यहां लगभग 3 हजार बीघा जमीन सीमेंट कंपनियों को सौंप दी गई है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चाय बागानों की जमीन को अन्य उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, चिकित्सा सुविधा तथा कांग्रेस के समय बागान मालिक पक्ष और सरकार द्वारा राशन मिलता था । आज सिर्फ एक सरकारी राशन मिलता है।जिससे श्रमिकों के हित प्रभावित हो रहे हैं। तिर्की ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकारों द्वारा बनाए गए कानूनों को धीरे-धीरे कमजोर किया गया है। जिससे श्रमिकों का हक छिना जा रहा है।उन्होंने हालिया कानून का हवाला देते हुए कहा कि अब चाय बागान की 20 प्रतिशत जमीन व्यावसायिक उपयोग के लिए दी जाने का प्रावधान बनाया है।जिससे चाय बगान के मजदुर सीधे प्रभावित होंगे। चाय बगान के मजदुर पर रोजी रोटी पर संकट आने वाली है।
दुमदुमा के दिघलतरंग और दियामुली चाय बागानों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि तेल और गैस की खोज के नाम पर बड़े पैमाने पर जमीन साफ की गई है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासनकाल में 8 हजार से अधिक स्कूल बंद कर दिए गए, जिससे गरीब बच्चों की शिक्षा प्रभावित हुई है।
कांग्रेस की गारंटियों का जिक्र करते हुए तिर्की ने कहा कि सत्ता में आने पर हर परिवार को 25 लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा, वरिष्ठ नागरिकों को 1250 रुपये मासिक पेंशन, महिलाओं को मासिक आर्थिक सहायता और 50 हजार रुपये का व्यवसायिक सहयोग दिया जाएगा। इसके अलावा 10 लाख लोगों के एकमुश्त भूमि पट्टों को स्थायी पट्टों में बदलने और 100 दिनों के भीतर जुबीन गर्ग के मामले में न्याय दिलाने का वादा भी किया ।
वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार दुर्गा भूमिज ने भाजपा प्रत्याशी और असम चाय मजदूर संघ के केंद्रीय महासचिव रूपेश ग्वाला पर निशाना साधते हुए कहा कि चाय श्रमिकों की स्थिति में सुधार नहीं हुआ, जबकि उनकी व्यक्तिगत संपत्ति में वृद्धि हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार मजदूरी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे मुद्दों को सुलझाने में विफल रही है और केवल विकास का भ्रम पैदा किया गया है।