दुमदुमा में  झपटमार ने मोबाईल लेकर फरार।

दुमदुमा प्रेरणा भारती 2 जनवरी  :  दुमदुमा में एक उच्चका ने  एक व्यक्ति की मोबाईल  झपटमार नौ दो ग्यारह हो गया । मिली जानकारी के अनुसार दुमदुमा के योगेन डेका पथ पर काकोपथार स्कूल के शिक्षक तथा जी एन बी रोड के  निवासी उमेश प्रसाद  आज शाम 5:45 बजे किसी से मोबाईल से वार्तालाप के बाद हाथ से मोबाईल को ताक लगाए एक उच्चका उसके हाथ से छिन कर कुछ  दुर पर उसके सहयोगी के मोटर साइकिल पर सवार  होकर चंपत हो गया । इस संदर्भ में उमेश प्रसाद ने बताया कि मोबाईल से बातचीत खत्म होने के बाद हाथ में मोबाईल पकङे रखने के दौरान उक्त घटना हुई है ।बहरहाल उसने दुमदुमा थाना में एक मामला दर्ज कराया है ।

Leave a Comment