दुमदुमा जातिय विद्यालय स्थापना दिवस मनाया गया 

दुमदुमा जातिय विद्यालय स्थापना दिवस मनाया गया
दुमदुमा जातिय विद्यालय का  प्रतिष्ठा दिवस आज विद्यालय प्रांगन मे आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह अध्यक्षा सुरभी मोरान ने ध्वजारोहण कर किया। दीप प्रज्वलित विद्यालय संचालन समिति के सदस्य अनुज कलिता ने किया। इस कार्यक्रम में संचालन समिति के सचिव जीतु डेका,  सहसचिव अभिजीत खटनियार, सदस्य वीरेन शर्मा, जतन तांती  एवं अभिभावकों ने अपना मंतव्य रखा। विद्यार्थियों ने खेल गीत संगीत प्रस्तुत  किया।

Leave a Comment