दुमदुमा के विभिन्न संगठनों ने लापता रोशनी साह को पता लगाने की नाकामी किया विरोध प्रदर्शन ।

 दुमदुमा प्रेरणा भारती 2नवम्बर:लापता के दस दिन गुजर जाने के बाद भी दुमदुमा के रूपाई साइडिंग  के निवासी मदन साह के 9 वर्षीय पुत्री रोशनी साह का कोई सुराग न मिलने पर विभिन्न संगठन समेत  लोगों में नाराजगी  व्यक्त करते हुए  विरोध प्रदर्शन किया  । लापता हुई चतुर्थ श्रेणी की छात्रा रोशनी साह का आज तक पता लगाने में पुलिस प्रशासन की  विफलता से क्षुब्ध होकर आज दुमदुमा राजस्व अधिकारी कार्यालय के  समक्ष दुमदुमा के अखिल असम छात्र संस्था, असम जातीयता वादी युव छात्र परिषद ,भोजपुरी परिषद,आटसा, मोरान छात्र संस्था सहित विभिन्न दल संगठनों ने पुलिस  प्रसाशन के विरुद्ध नारे बाजी करते हुए जमकर कोसा । मालूम हो कि गत 24 अक्टूबर मंगलवार को विजयादशमी के दिन रोशनी साह के लापता के दस दिन बीत गए जाने के बाद भी आज तक कोई सुराग नहीं मिलने से विभिन्न संगठन समेत स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।

Leave a Comment