दुमदुमा के रंगाजान में दहशत  बना तेंदुआ को गांव के लोग ने पकड़ा ।

दुमदुमा 13 प्रेरणा भारती मई : दुमदुमा के रंगाजान के लोहाली बस्ती  में दहशत के पर्याय बने तेंदुआ को गांव वासियों ने पिंजरा लगा कर पकड़ने में  सफलता हासिल की।रंगाजान के लोहाली बस्ती  के निवासी सम्मिलित प्रयास से गांव वासियों के लिए नासूर बन चुके उक्त तेंदुए को पिंजरे में बंद करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। गांव के दर्जनों से अधिक बकरियों को चट कर चुके तथा तेंदुए की मौजूदगी पर लोग बाग शाम होते निकलने को कतराने लगे। गांव वासियों ने मिलकर वन विभाग से किराये पर पिंजरा ले आया तथा उस गांव के त्रिभुवन सिंह के बाड़ी में तेंदुए द्वारा शिकार बनाए आधा खा चुके बकरी के मांस को पिंजरे में रख दिया। कल शाम को करीबन सात बजे अपने भोजन का दावत लेने पहुंचे उस तेंदुए को लोगों ने पिंजरे में बंद करने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बाद में उस तेंदुआ को वन विभाग को सौंप दिया गया।

Leave a Comment