दिलखुश चाय बागान के मुन्ना रिकियासन की नदी में डूब कर मौत

प्रे.सं.लखीपुर २६ नवंबर : लखीपुर विधानसभा क्षेत्र के दिलखुश चाय बागान इलाके के मुन्ना रिकियाशन ने बराक नदी में डुबकर प्राण गंवाए। प्राप्त खबर के अनुसार दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे मुन्ना रिकियाशन अपने साथी मजदूरों के साथ फुलेरतल मोकाम घाट पर हाथ पैर धो रहा था, तभी अचानक पैर फिसलने कारण गहरे पानी में चला गया, साथी मजदूरों ने अफरातफरी में उसे खोजने का भरपूर प्रयास किया। लगभग आधे घंटे तक खोजने पर बांस के बने चलिए के नीचे से उसे निकाला परंतु तब तक मुन्ना रिकियाशन इस दुनिया को छोड़कर जा चुका था, बाद में साथियों ने अन्य लोगों के सहायता से उसके मृत शरीर को एक चलिए पर लादकर दिलखुस घाट तक लाया। इधर इस दुर्घटना की खबर पाते ही लखीपुर थाने के ओ सी कमलेश सिंह अपने दल सहित दिलखुस घाट पर पहुंच कर शव को उठवाकर मरणोपरांत परीक्षण के लिए शिलचर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेजा।३८ वर्षीय मुन्ना रिकियाशन अपने परिवार का पालनहार था उसके पिता निबास रिकियाशन ने बिलखते हुए कहा कि उसका तथा पुरे परिवार का एकमात्र सहारा छीन गया। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक कौशिक राय पर मुन्ना रिकियाशन के परिवार को सहायता की गुहार लगाई है।

Leave a Comment