दारुल उलूम फैयज़ाने रज़ा मदरसा में दारुल क़िरात का विदाई समारोह व इफ्तार महफ़िल आयोजित

दारुल उलूम फैयज़ाने रज़ा मदरसा में दारुल क़िरात का विदाई समारोह व इफ्तार महफ़िल आयोजित

शिलचर (असम), मंगलवार:
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिलचर के रंगपुर बहादुरपुर स्थित दारुल उलूम फैयज़ाने रज़ा मदरसा में दारुल क़िरात का भव्य विदाई समारोह एवं इफ्तार महफ़िल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मदरसा के प्रधान शिक्षक हज़रत मौलाना गुल अहमद अल क़ादरी ने की।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शाह सूफी अलहाज हज़रत मुहीउद्दीन (रंगपुरी) उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत दारुल क़िरात में भाग लेने वाले लगभग 125 विद्यार्थियों के विदाई कार्यक्रम से हुई, जिसमें उन्हें सम्मानित करते हुए पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भी अपने प्रशिक्षकों को उपहार भेंट कर आभार व्यक्त किया।

इसके पश्चात मिलाद महफ़िल का आयोजन किया गया, जहां शाह सूफी मुहीउद्दीन रंगपुरी ने विश्व शांति और मुस्लिम उम्माह की खुशहाली के लिए विशेष दुआ कराई।

दारुल क़िरात के मुख्य कारी के रूप में मौलाना मुफ्ती अनवर हुसैन क़ादरी ने अपनी जिम्मेदारी निभाई, जबकि सहायक के रूप में हाफिज कारी एनामुल हक़ उपस्थित रहे।

इफ्तार महफ़िल में दूर-दराज़ क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में धर्मप्राण मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान वक्ताओं ने दारुल क़िरात की गतिविधियों और मदरसा प्रबंधन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।

Leave a Comment