दयापुर में यादव महासभा ने श्री राधाकृष्ण मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी
उधारबंद, 27 जनवरी : काछाड़ जिले के उधारबंद, दयापुर इलाके में असम प्रदेश यादव महासभा के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने आज श्री राधाकृष्ण की पुजन एवं नवीन मंदिर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। असम प्रदेश यादव महासभा के अध्यक्ष राजदीप ग्वाला ने मंदिर निर्माण का आधारशिला रखी। दिनभर चले पुजन हवन कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी यादव, ग्वाला समाज के लोगों की उपस्थिति से इलाके में उत्सवमुखर वातावरण बना रहा। इस अवसर पर राजदीप ग्वाला ने कहा कि श्री कृष्ण हमारे पुर्वज हैं, हमें लगभग हर मुहल्ले में एक मंदिर बनवाना चाहिए। इस अवसर अध्यक्ष राजदीप ग्वाला के साथ, जिले के यादव महासभा का कइ सदस्य उपस्थित रहे। दोपहर दो बजे से महाप्रसाद का भंडारा लगाया गया जिसमें हजारों लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। आज दिनभर पुरे इलाके में “जय माधव जय यादव” का नारा गुंजता रहा एवं भजन कीर्तन से भक्तिमय वातावरण बना रहा।