तेरापंथ महिला मंडल सिलचर की साधारण सभा नव अध्यक्ष के चयन के साथ सानंद संपन्न

तेरापंथ महिला मंडल सिलचर  की 21वीं साधारण सभा श्रीमती प्रेम सुराणा की अध्यक्षता में जैन भवन दूसरे तल्ले में आयोजित की गई।सर्वप्रथम नमस्कार महामंत्र के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । तत्पश्चात मंडल के पदाधिकारी अध्यक्ष श्रीमती प्रेम सुराणा ,भूतपूर्व अध्यक्ष  श्रीमती विमला देवी बैद, उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा चौरड़िया, श्रीमती राजू देवी बैद ,मंत्री श्रीमती बबीता डागा, उपमंत्री रेखा सेठिया ,कोषाध्यक्ष श्रीमती संतोष चोपड़ा, प्रचार प्रसार मंत्री श्रीमती पूजा मरोठी एवं संगठन मंत्री श्रीमती सरोज देवी मरोठी को मंचासीन कराया गया। मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीत की सुंदर प्रस्तुति दी। श्रीमती प्रेम सुराणा ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में अपने 4वर्षों के सफल कार्यकाल का श्रेय मंडल की सभी बहनों को देते हुए तेरापंथ महिला मंडल की स्थापना के 20 वर्ष पूर्ण होने पर सभी बहनों को बधाई दी।गत बैठक की कार्रवाई का वाचन श्रीमती रेखा सेठिया , संविधान का संक्षिप्त वाचन जयश्री बैद, प्रगति प्रतिवेदन बबीता डागा ,एवम आय व्यय का विवरण  श्रीमती संतोष चोपड़ा ने प्रस्तुत किया। पूर्व अध्यक्ष श्रीमती विजय श्री गंग के शुभकामना संदेश का वाचन श्रीमती कुसुम मालू ने किया। सुश्री दिव्या चोपड़ा, सुश्री निशि सेखानी ,सुश्री रिया सेठिया को पोस्ट ग्रेजुएशन ,श्रीमती सपना मालू को तत्व प्रचेता एवं श्रीमती मधु दुग्गड को आगम मंथन प्रतियोगिता में केंद्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्ति पर  सम्मानित किया गया। मंडल के पदाधिकारी परिवार ने एक सुंदर गीत के माध्यम से सभी बहनों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में चुनाव अधिकारी श्रीमती ममला देवी बैद ने बहनो के सहयोग से  वर्ष 2023- 25 नवअध्यक्ष के लिए श्रीमती रेखा चोरड़िया का चयन किया गया । नवचयनित अध्यक्ष ने मंत्री पद के लिए श्रीमती रेखा सेठिया को मनोनीत किया।तेरापंथ महिला मंडल के कार्यों के 20 वर्षों के सफर को एक पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से  प्रस्तुत किया गया।जिसे तैयार करने में निशि सेखानी एवं दिव्या चोपड़ा  का विशेष सहयोग रहा। तेरापंथ सभा एवं तेयुप के गणमान्य सदस्य की सादर  उपस्थिति रही। सभा उपाध्यक्ष श्री प्रदीप जी सुराणा एवं तेयुप उपाध्यक्ष श्री भरत जी दूगड़ ने  नवचयनित अध्यक्ष को बधाई देते हुए मंडल के बीस वर्ष के कार्यों की सराहना की।  संघ गान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की संपन्नता के पश्चात पूरे तेरापंथ समाज के भोजन की व्यवस्था रखी गई। उपरोक्त जानकारी श्रीमती बबीता डागा से प्राप्त हुई।

Leave a Comment