डिब्रूगढ़: डिब्रूगढ़ के पल्टन बाजार स्थित तीन ग्रेनेडियर आर्मी शिविर में शुक्रवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सेवारत सेना के जवानों, भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों तथा उनके परिवार के सदस्यों को नि:शुल्क चिकित्सा जांच और स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं प्रदान की गईं।
राज्य के प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों में शामिल आदित्य अस्पताल ने सामाजिक दायित्व के तहत शिविर में अपनी चिकित्सा सेवाएं प्रदान कीं। अस्पताल से पहुंचे चिकित्सकों और नर्सों की टीम ने शिविर में आए मरीजों की जांच की तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन दिया।
शिविर में करीब २०० मरीजों ने चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया। मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाने वाले मरीजों ने सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने सशस्त्र बलों से जुड़े जवानों, पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके परिवारों के सहयोग के लिए आदित्य अस्पताल की इस सामाजिक पहल की सराहना की।
इस अवसर पर अपेक्षा अस्पताल और दृष्टि नेत्रालय की टीमों ने भी शिविर में भाग लिया और अपनी-अपनी चिकित्सा सेवाएं प्रदान कीं।
इस संयुक्त स्वास्थ्य पहल का उद्देश्य सेवारत सैन्यकर्मियों, भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों तथा उनके परिवारों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था। शिविर के माध्यम से सशस्त्र बलों के समुदाय के प्रति सामाजिक सहयोग और सेवा की भावना को भी मजबूत किया गया।