तिनसुकिया सर्किट हाउस में वृहत्तर तिनसुकिया जिला संवादीक संस्था की बैठक संपन्न।

दुमदुमा प्रेरणा भारती 11जुलाई : तिनसुकिया सर्किट हाउस में वृहत्तर तिनसुकिया संवादीक संस्था की सभा अध्यक्षता जितुल दत्त ने किया। सभा की उद्देश्य व्याख्या प्रशांत खटवाल ने किया । इस सभा में कई प्रस्ताव पारित किया गया। जिसमें जिले  की विभिन्न समस्याओं को लेकर आयल इण्डिया लिमिटेड के आवासीय कार्य अधिकारी से मुलाकात करके समस्याओं के प्रति ध्यानाकर्षण करने हेतु सभी सदस्यों ने ध्वनि मत से समर्थन किया ।इसके अलावा जिले के बाढ प्रभावित को अंचलों में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करने तथा गांव गांव भ्रमण पर प्रस्ताव पारित किया गया। पत्रकारिता के जरिए गांव यात्रा से गांवों की समस्याओं को राज्य सरकार के संज्ञान में लाने के मुहिम किए जाने पर जोर दिया ।इन सभी मुद्दों पर सभी उपस्थित सदस्यों ने क्रियान्वित करने के लिए अपना समर्थन जताया। साथ ही नौ नये सदस्यों ने संस्था की सदस्यता ग्रहण की।इस आशय  की जानकारी संस्था के प्रचार सचिव अजय कुमार ठाकुर ने दिया।

Leave a Comment