तिनसुकिया जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना

बारह वर्ष की बच्ची का रेप कर शौचालय की टंकी में फेंकने का आरोप

दुमदुमा प्रेरणा भारती 4 मई: तिनसुकिया जिले के मारर्गरेटा में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। आरोपी ने 12 वर्ष की किशोरी की यौन उत्पीड़न कर शौचालय की टंकी में फेंक दिया । बच्ची 2 मई को बिहू का प्रोग्राम देखने गई थी। बच्ची की मां इस हैवान के ऊपर विश्वास करके बच्ची को छोड़ी था। पुलिस बच्ची का शव बरामद कर जांच में जुटी हुई है। इस हैवान का नाम आनंद तांती बताया जा रहा है। इस घटना को लेकर महिला समिति एवं दल संगठन इस हैवान को गिरफ्तार कर फांसी की सजा देने की मांग कर रहे है।

Leave a Comment