तिनसुकिया जिला के विभिन्न अंचलों पिछले पांच दिनों में 27 ड्रग्स डीलरों और महिला सहित सेवनकारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

दुमदुमा, 22 जुलाई (प्रेरणा भारती) — तिनसुकिया जिले विभिन्न थानों के अधीन पुलिस अधीक्षक  ने 17 जुलाई से पिछली रात तक पिछले पांच दिनों में एक महिला सहित 27 ड्रग्स डीलरों एवं सेवन कारी को गिरफ्तार किया है और उनके पास से बड़ी मात्रा में संदिग्ध ड्रग्स जब्त की हैं।  काको पथार के निमंता मोरान, ललित गोगोई, सूरज दिहिंगिया और दुलाल ताती, पेंगेरी के धुनू मोरान, बिनोद लामा, हेमंत दिहिंगिया और योगेन चेतिया, तिनसुकिया के भास्कर गोगोई, रूपक बुढागोहाई, अजय ठाकुरीया, अभिजीत बुढागोहाई के रूप में की गई। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में अमरजीत बरगोहाई, आकाश प्रतिम बरूआ और द्विपज्योति गोहाई, माकुम के निलोत्पल गोहाई और कानू दत्त  सुजीत सिंह, ज्योति लिम्बु, नव डंगरिया, सत्येन्द्र मोरान, थापुक बरुआ, ध्रुवज्योति दहोतिया और दुमदुमा से दीपांकर हजारिका और दो अन्य को गिरफ्तार किया गया है।  जानकारी के अनुसार  ड्रग्स तथा नशीली दवाएं को लेकर, जिले के हजारों जागरूक लोगों ने ऐप से जुड़कर अंचल में तेजी से अभियान चला रखा है।

Leave a Comment