गुवाहाटी 18 जुलाई: 17 जूलाई को तनसुख राय राठी के निवास स्थान चाबी पुल राम जानकी मंदिर के सामने अमूल्य भवन में परम पूज्य गुरुदेव वंदनीय माताजी एवं गायत्री माता के सूक्ष्म संरक्षण में लोकतंत्र सेनानी तनसुख राठी का जन्मदिन एवं शादी की सालगिरह उत्सव दीप यज्ञ के माध्यम से मनाया गया। जिसमें घर के सभी सदस्य उपस्थित थे। दीप यज्ञ के माध्यम से गायत्री महामंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र की आहुति देकर माँ गायत्री की असीम अनुकम्पा एवं परम पूज्य गुरुदेव का मंदिर है माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।