डिब्रूगढ़ , संदीप अग्रवाल
डिब्रूगढ़ के श्यामभक्त समीर शर्मा जिन्होंने गत 10 जनवरी से अरुणाचल प्रदेश स्थित परशुराम कुंड से डिब्रूगढ़ के श्री श्याम धाम तक अपनी पैदल निशान यात्रा प्रारंभ की थी , को गत 13 जनवरी को दोपहर लगभग 4 बजे डिब्रूगढ़ के श्री श्याम धाम पहुंच कर विराम दिया | डिब्रूगढ़ पहुंचने पर श्री श्याम धाम की ओर से श्यामभक्त समीर शर्मा का ढोल नगाड़ों, फूलों की माला पहनाकर एवम उन पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया | समीर सबसे पहले डिब्रूगढ़ के जालान कटला , नया बाजार स्थित प्राचीन श्री सांवरिया ठाकुरबाड़ी पहुंचे , वहां उन्होंने पूजा अर्चना कर सांवरिया सेठ का आशीर्वाद लिया उसके बाद उनके साथ श्री श्यामधाम के सदस्य भी अपने हाथों में निशान लेकर शांतिपाडा अंचल स्थित श्री श्याम धाम पहुंचे और सभी ने समीर के साथ अपने आराध्य देव खाटूनरेश श्री श्याम प्रभु को निशान अर्पित किए | श्री श्याम धाम की ओर से समीर को गमछा पहनाया गया एवम एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया | अपने संबोधन में समीर शर्मा ने कहा कि उन्हें उनकी इस पांच दिवसीय यात्रा में काफी श्यामभक्त मिले और सभी के प्रेम भाव , आदर सत्कार से वो काफी अभिभूत हुए , समीर ने अपनी यात्रा के दौरान उनका साथ देने वाले सभी भक्तों को / जनमानस को तहे दिल से धन्यवाद दिया , उन्होंने कहा कि बाबा श्री श्याम सभी पर अपनी कृपा दृष्टि हमेशा बनाए रखें , अगर बाबा श्री श्याम चाहेंगे तो वो डिब्रूगढ़ से खाटूधाम तक की पैदल यात्रा के संकल्प को भी बहुत जल्द पूरा करने का प्रयास करेंगे |