डिब्रूगढ़ के मास्टर तनव गुप्ता डिब्रूगढ़ जिला दिवस कार्यक्रम में सम्मानित

डिब्रूगढ़ , 3 अक्टूबर 2023, संदीप अग्रवाल
डिब्रूगढ़ की दिल्ली पब्लिक स्कूल के कक्षा 3 के होनहार छात्र तनव गुप्ता (सुपुत्र : – स्नेहदीप एवम राधिका गुप्ता) को कल डिब्रूगढ़ के जिला प्रशासन द्वारा जिला पुस्तकालय में आयोजित डिब्रूगढ़ जिला दिवस समारोह के अवसर पर सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि तनव ने असम बुक्स ऑफ रिकॉर्ड्स में 2 बार अपना नाम दर्ज कराया है । वह 8 मिनट में सुडोकू हल करने वाला सबसे कम उम्र का बच्चा है । साथ ही उसने 1 मिनट 30 सेकंड के अंदर सभी 28 राज्यों के मुख्यमंत्री और राजधानी का नाम भी याद कर लिया। तनव को प्रदान किए गए जिला आयुक्त विक्रम कैरी द्वारा हस्ताक्षरित  सम्मान पत्र में लिखा गया है कि खेल के क्षेत्र में आपका कौशल और योगदान उल्लेखनीय है। आपकी सफलता ने उभरते युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित और प्रेरित किया है।
ऐतिहासिक डिब्रूगढ़ जिले में “जिला दिवस” ​​के इस पवित्र अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से आपका आभार व्यक्त करते हुए हमें खुशी हो रही है। मैं कामना करता हूं कि आप खेल के क्षेत्र में निरंतर सफलता प्राप्त करते रहें। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की भी कामना करता हूं। तनव की इस उपलब्धि पर डिब्रूगढ़ मारवाड़ी समाज की ओर से उसे अपना आशीर्वाद एवम उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी जा रही है |

Leave a Comment