*
जै जै शिवशंकर
*
जै जै शिवशंकर
******************************* ********
*हाइकु*
ओंकारेश्वर
जै जै शिवशंकर
जै नागेश्वर
जै शिव भोले
पीकर भंग गोले
जटा को खोले
गंगा जटा में
कैलाश पर्वत में
रहे मस्ती में
डमरू धारी
त्रिशूल हाथ शिव
त्रिनेत्र धारी
हे त्रिपुरारी
शिव नंदी सवारी
शोभा प्यारी
आया त्यौहार
महाशिवरात्रि का
शिव शक्ति का
पाणिग्रहण
शिव पार्वती संग
अनुसरण
करें पूजन
हो नमन वंदन
भक्ति भजन
मनो भाव से
हो शिव अभिषेक
जल धारा से
त्रिनेत्र खोले
तीनों ही लोक डोले
जै बम भोले
जग के दाता
सकल सृष्टि दाता
भाग्य विधाता
हे शिक्तिमान्
रखना नित ध्यान
कृपा निधान
*
शिवशंकर शर्मा, बीकानेर, राज॰
*
शिवशंकर शर्मा, बीकानेर, राज॰
*