जन शिक्षण संस्थान, शिलचर द्वारा 2-दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन

शिलचर, 26 अगस्त 2026: जन शिक्षण संस्थान (JSS), शिलचर द्वारा 25 एवं 26 अगस्त 2026 को कार्यालय परिसर में 2-दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, कानूनी जागरूकता, वित्तीय साक्षरता एवं स्वरोजगार के अवसरों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम में जन शिक्षण संस्थान, शिलचर के कुल 48 स्टाफ सदस्यों, प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।

25 अगस्त 2026 को श्री अशिम कुमार नाग, पूर्व वरिष्ठ प्रधानाचार्य, आईटीआई श्रीकोना एवं BOM सदस्य, JSS शिलचर ने कौशल विकास एवं आजीविका के अवसरों पर महत्वपूर्ण सत्र लिया। श्रीमती तनिस दास द्वारा पारंपरिक सोला तुपुर निर्माण पर एक व्यावहारिक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें इस पारंपरिक कला को स्वरोजगार एवं आय-सृजन के साधन के रूप में अपनाने की संभावनाओं पर जानकारी दी गई।

26 अगस्त 2026 को श्री तुहिन कांति दास ने कानूनी जागरूकता पर सत्र लिया, जबकि श्री मानव विकास चक्रवर्ती ने वित्तीय साक्षरता पर सत्र आयोजित किया। प्रतिभागियों को बचत, बजट, वित्तीय योजना तथा विभिन्न स्वरोजगार एवं उद्यमिता के अवसरों के बारे में भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के अंतर्गत सत्यापन सत्र (Validation Session) का संचालन श्रीमती मौटुशी चक्रवर्ती, निदेशक, JSS सिलचर द्वारा किया गया। श्री पीयूष भट्टाचार्य, अध्यक्ष, JSS शिलचर, सत्यापन सत्र में उपस्थित रहे तथा प्रतिभागियों के साथ संवाद किया।

कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस पहल ने प्रतिभागियों में कौशल विकास, कानूनी जागरूकता, वित्तीय साक्षरता, महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

जन शिक्षण संस्थान, शिलचर कौशल विकास एवं आजीविका उन्मुख कार्यक्रमों के माध्यम से समुदाय को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Leave a Comment