जनगणना 2027 : गैरिक भारत का निःशुल्क सेल्फ एन्यूमरेशन सहायता शिविर, 50 से अधिक परिवारों को मिला लाभ

शिलचर, 6 अगस्त। भारत सरकार की जनगणना-2027 के प्रथम चरण हाउस लिस्टिंग एवं सेल्फ एन्यूमरेशन अभियान के तहत आम नागरिकों की सुविधा के लिए सामाजिक संगठन गैरिक भारत द्वारा शिलचर में निःशुल्क सहायता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान पूरे असम में 2 अगस्त से शुरू होकर 16 अगस्त, 2026 तक चलेगा।

संगठन की ओर से सिलचर नगर निगम क्षेत्र के उधारबंद विधानसभा अंतर्गत मालुग्राम, वार्ड संख्या-6 स्थित देवीप्रसाद पाठशाला परिसर में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निःशुल्क सेल्फ एन्यूमरेशन सहायता शिविर संचालित किया जा रहा है। शिविर में नागरिकों को ऑनलाइन सेल्फ एन्यूमरेशन की प्रक्रिया पूरी कराने में तकनीकी सहायता प्रदान की जा रही है।

संगठन ने बताया कि शिविर के माध्यम से अब तक 50 से अधिक परिवारों का सफलतापूर्वक सेल्फ एन्यूमरेशन कराया जा चुका है। जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निःशुल्क सेवा आगामी दिनों में भी जारी रहेगी। जिन लोगों को सेल्फ एन्यूमरेशन करने में किसी प्रकार की परेशानी आ रही है, वे निर्धारित समय के दौरान सहायता केंद्र पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

शिविर के संचालन में गैरिक भारत के पदाधिकारी कनाई देबनाथ, रिकु पुरकायस्थ, टुलु देबनाथ, अनुष आचार्य, दीपांजन पुरकायस्थ, महाश्वेता पुरकायस्थ, स्वपन दासगुप्ता, बबलू दे तथा सुशांत भट्टाचार्य सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग दिया।

शिविर के प्रथम दिन गैरिक भारत के अखिल भारतीय अध्यक्ष मणि भूषण चौधरी तथा संगठन सचिव प्रशांत जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से जनगणना-2027 के सेल्फ एन्यूमरेशन अभियान में भाग लेकर समय पर अपनी जानकारी दर्ज कराने की अपील की।

Leave a Comment