छठी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों में लगाया मानव एव पशुचिकित्सा चिकित्सालय शिविर

कोकराझार, 21 जुलाई। छठी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल रानीगुली के कार्यवाहक कमाडेंट श्री लोकेश कुमार सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी के मार्गदर्शन व डॉ श्री सौम्या हलदर मुख्य चिकित्सा अधिकारी , डॉ० ई० चौबा सिंह, कमाडेंट, पशु चिकित्सा  तथा श्री संजीव कुमार उप कमांडेंट के नेतृत्व में दिनांक 20/07/2023 को छठीं वाहिनी के बाह्य सीमा चौकी नाहारानी (जो कोकराझार जिले के अन्तर्गत है) में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंर्तगत वहा के सुदूर वार्डर क्षेत्र में रह रहे नागरिकों एवं पशुधन को चिकित्सा सुविधा देने हेतु नाहारीनी के लवनियापुर सेक्टर-1 एमई स्कूल में मानव चिकित्सा शिविर तथा पशुचिकित्सा शिविर कार्यक्रम का आयोजन की गई. इस नागरिक कार्यक्रम का उद्घाटन सीमाई नागरिकों की उपस्थिति में वाहिनी के डॉ० श्री ई० चौबा सिंह, कमाडेंट, पशु चिकित्सा के द्वारा किया गया। वही वाहिनी के डॉ श्री सौम्या हलदर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि एस०एस०बी० द्वारा समय-समय पर नागरिकों के साथ संवाद स्थापित करने और सीमा क्षेत्र के ग्रामीणों को उनके घर तक मानव एवं पशु चिकित्सा सुविधा प्रदान करने तथा उनके साथ समन्वय बनाने के लिए इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सीमाई क्षेत्र के 39 ग्रामवासियों एवं 20 पशुओं के पशुधन को उचित सहायता एवं दवाईयां उपलब्ध कराई गई।
गोपाल प्रसाद
कोकराझार

Leave a Comment