कोकराझार 2 फ़रवरी। छठीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, रानीगुली के सीमा चौकी दादगिरी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर दादगिरी द्वारा भारत-भूटान पिलर संख्या-169/5 से लगभग 05 किलोमीटर भारत की ओर फूलवारी-1 गांव के पास नाका लगाया गया। जिसके दौरान आ रहे एक डफर गाड़ी (न०-AS-26-C-9511) को सदेहात्मक तौर पर रोक कर वाहन चालक से पूछ-ताछ के दौरान स्पष्ट जानकारी व कागजात प्राप्त नहीं होने के उपरांत वाहन की तलाशी ली गई। जिसमें अवैध रूप से ले जा रहे भारी मात्रा में पत्थरों से भरे डम्पर के साथ एक संदिग्ध को पकड़ा गया तथा पकडे गये संदिग्ध व जब्त किये गये अवैध पत्थरों से भरे डम्पर को वन विभाग रूनीखाता को अग्रिम कार्यवाही हेतु सौंप दिया गया।