छठीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने किया डिजल सहित पिकअप गाड़ी को जब्त |

कोकराझार, 12 दिसम्बर। छठीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल रानीगुली के कमांडिंग अधिकारी के मार्गदर्शन में सीमा चौकी दादगिरी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सीमा चौकी दादगिरी के एस0एस0बी0 टीम के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय भारत भूटान सीमा स्तंभ संख्या-169/5 से 300 मीटर भारत की ओर वाहनों के सरप्राईज चेकिंग के दौरान एक पिकअप बोलेरो (न. AS 19C 8225) को सदेहात्मक तौर पर रोक कर पिकअप चालक से पूछ-ताछ के दौरान स्पष्ट जानकारी व कागजात प्राप्त नहीं होने के उपरांत पिकअप की तलाशी ली गई। जिसमें भूटान से अवैध तरीके से 400 लीटर डीजल लाते हुए चालक को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान नाम सुब्रूद्दीन अहमद, उम्र-41, पिता-जमालुद्दीन, ग्राम-गोलापारा, पोस्ट- गोलापरा, थाना-अभ्यापूरी, जिला- बोंगाईगांव (असम) के रूप में की गई है। जब्त की गई अवैध डीजल, गाड़ी सहित संदिग्ध व्यक्ति को लैंड कस्टम ऑफिस हातीसार को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपूर्द किया गया। छठीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा लगातार भागों में चलाये गये प्रचालन गतिविधियों के कारण भारत भूटान सीमा पर तस्करों की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगी है तथा स्थानीय लोगों ने इसकी सराहना की है।

Leave a Comment