चालक की लड़की बनी कांस्टेबल

यशवंत पाण्डेय , शिलकुड़ी 12 अक्टूबर।

बड़खला विधानसभा के अतर्गत योगीपाड़ा के रहनेवाली सीमा नुनीया पुलिस भर्ती में सफल हुई। सीमा के पिता एक रिक्सा चालक हैं और उनकी मजदूरी करती है। आज प्रेरणा भारती के निजी साक्षात्कार में सीमा नुनीया ने बताया कि घर का आर्थिक स्थिति ठीक नही है। पिता रिक्सा चलाते हैं और मां मजदूरी करती है। घर का स्थिति को देखते हुए सीमा ने ठान लिया कि वे पुलिस भर्ती की तैयारी करेगी। ठीक उसी अनुसार सीमा नुनीया दौड़ने लगी। इसके बाद कड़ी मेहनत करती हुई पुलिस भर्ती में शामिल हुई। और 11 जून को जब असम पुलिस का रिजल्ट आया तो सीमा का चयन हो गया। सीमा ने इस सफलता के लिए अपने परिवार के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी आभार प्रकट किया जिन्होंने उस दु:ख की घड़ी में सहायता किया। नवनियुक्त सीमा नुनीया ने असम के भाजपा सरकार के सीएम डॉ हिमंत विश्वशर्मा शर्मा का भी आभार प्रकट किया, क्योंकि पुलिस की इस नौकरी के लिए एक रुपया देना नही पड़ा। मेरिट के आधार पर पुलिस की बहाली हुई।

Leave a Comment