“ग्रुप केन्द्र,केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, शिलचर के २३वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न रेजिमेंटल कार्यक्रम”

प्रे. स. शिलचर, 02 अक्टूबर: ग्रुप केन्द्र शिलचर ने दिनांक १ अक्टूबर २०२६ को अपना २३वाँ स्थापना दिवस भव्य और गौरवशाली तरीके से मनाया । इस अवसर पर कोई रेजिमेंटल एवं विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।

स्थापना दिवस कार्यक्रमों की शुरुआत मुख्य अतिथि उदय प्रताप सिंह, उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र शिलचर, एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों तथा कार्मिकों द्वारा शहीद स्मारक स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करने और बल के वीर जवानों को श्र‌द्धांजलि देने के साथ हुई । इस अवसर पर उदय प्रताप सिंह, उप महानिरीक्षक ने कहा कि “हम अपने उन वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हैं जिन्होंने कर्तव्य-पालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी ।” इसके बाद सेरेमोनियल परंपरा के अनुसार मुख्य अतिथि उदय प्रताप सिंह, उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र शिलचर को क्वार्टर गार्ड में जनरल सैल्यूट सलामी दी गई ।

स्थापना दिवस के मौके पर उदय प्रताप सिंह, उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र शिलचर ने विशेष सैनिक सम्मेलन को भी सम्बोधित किया । उन्होंने इस अवसर पर सभी अधिकारियों और कार्मिकों तथा उनके परिवारों को बधाई दी और भविष्य में भी इसी समर्पण और तत्परता के साथ अपनी डियूटी करने का संकल्प दोहराया । उन्होंने ग्रुप केन्द्र के पिछले २३ वर्षों में जवानों के अहम योगदान और समर्पित सेवा की जमकर सराहना की । उन्होंने कहा कि “यह दिन हमारे ग्रुप केन्द्र के गौरवशाली इतिहास, अनुशासन और राष्ट्रसेवा एवं समाज के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता को याद करने का अवसर है ।”

स्थापना दिवस पर विशेष कार्यक्रम के रूप में कम्पोजिट हॉस्पिटल. सी.आर.पी.एफ., सिलचर के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

Leave a Comment