उदारबंद विधानसभा क्षेत्र के 48 नंबर गोसाईपुरगांव पंचायत के अंतर्गत चलिताकान्दी एल.पी. स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर बुज़ुर्ग मतदाताओं के लिए कोई व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं की गई थी। इस कारण 90 वर्षीय एक वृद्ध मतदाता को परिजन कुर्सी पर बैठाकर मतदान केंद्र तक लाने को मजबूर हुए।
हालांकि एक नंबर वार्ड से दस नंबर वार्ड तक मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार मतदान का माहौल शांत और व्यवस्थित है, लेकिन बुज़ुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए आधारभूत सुविधाओं की कमी प्रशासन की बड़ी लापरवाही को उजागर करती है।
(प्रेरणा भारती दैनिक संवाददाता)