गुवाहाटी में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

गुवाहाटी में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

गुवाहाटी। भारतीय विकास परिषद, मध्य गुवाहाटी शाखा द्वारा विष्णुपुर निजी सेवा केंद्र में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन, पुष्पांजलि एवं सामूहिक वंदे मातरम् गान से हुआ। सम्मानित विद्यार्थियों को मेडल, प्रमाण-पत्र, पेन सेट तथा मिठाई का पैकेट प्रदान किया गया।

मुख्य अतिथि श्रीमती रश्मि रेखा मलिक एवं डॉ. राधेश्याम तिवारी ने विद्यार्थियों को राष्ट्रसेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया। परिषद के प्रभारी संतलाल मित्तल ने कहा कि विद्यार्थियों को समर्पण और सेवा भाव के साथ देशहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष श्रीचंद पारीक, सचिव अभय घोषाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजीव राय ने किया तथा राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

Leave a Comment