गुवाहाटी, 01 अगस्त (हि.स.)। राजधानी में एक बार फिर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। यह हत्या गुवाहाटी के चाभीपुल इलाके में हुई।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि सादाम अली नामक एक व्यक्ति को हाकिम अली नामक एक व्यक्ति ने पीट-पीटकर मार डाला।
हत्या के बाद सादाम अली के शव को फाटाशील के दुर्गम इलाके जलकुंभी में छिपा कर रख दिया गया था।
सादाम का शव जलकुंभी के नीचे से सोमवार की रात बरामद किया गया। जबकि, सादाम अली का दोपहिया वाहन आठगांव पुल के नीचे मिला। बताया जाता है कि हत्या पैसों की वजह से की गई है।
घटना की सूचना मिलते ही फटाशील और पलटन बाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।