गुवाहाटी, 25 जुलाई (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि गुवाहाटी के बीचों-बीच एक मीनी फॉरेस्ट बनाने की उनकी योजना है।
मुख्यमंत्री ने आज ट्वीट कर कहा कि राजधानी के मध्य स्थित बरबाड़ी पहाड़ के ऊपर मिनी फॉरेस्ट बसाया जाएगा। चार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में प्रस्तावित इस जंगल में कुल 14 सौ वृक्ष लगाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मिनी फॉरेस्ट का निर्माण कार्य गुवाहाटी मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) के जरिए करवाया जाएगा। इस सिलसिले में तैयारियां शुरू कर दी गई है।