गुवाहाटी 30 सितंबर: पांचजन्य भवन में विहिप गोरक्षा की प्रान्त बैठक प्रातःकाल 10 बजे से शाम 4 बजे तक 4 सत्रों में संपन्न हुई। 10 बजे गो पूजन, आचार पद्धति के पश्चात विनोद ओझा जी ने शोक प्रस्ताव एवं केंद्रीय बैठक में पारित हुए प्रस्ताव का वाचन किया। अतिथि परिचय, सम्मान अंकुर बेजबरुआ ने किया। विहिप गोरक्षा केंद्रीय मंत्री एवं गुवाहाटी, कोलकाता क्षेत्र पालक उमेश चंद्र पोरवाल जी ने प्रयागराज केंद्रीय बैठक के निर्णय व संगठन विस्तार के बारे अवगत कराया। विहिप क्षेत्र संगठन मंत्री दिनेश तिवारी जी ने गोरक्षा के ईश्वरीय कार्य को करने के लिए लक्ष्य लिया कि जिला, प्रखंड स्तर पर शीघ्र गोरक्षा टोलियों का गठन हो ।
गो विज्ञान परीक्षा, जैविक खेती , गो पर्व के बारे में अंकुर बेजबरुआ जी ने जानकारी दी। प्रान्त सह मंत्री विहिप विधान चंद्र देवराज ने बताया कि सभी जिलों में गोरक्षा प्रमुख एवं पूर्ण टोली निर्माण के लिए प्रयासरत है। गोपालक, किसान स्वावलंबी बने, गौशालाएं आत्म निर्भर हो, इसके बारे प्रान्त अध्यक्ष संत लाल मित्तल जी ने अवगत कराया। नवीन दायित्वों की घोषणा केंद्रीय मंत्री पोरवाल जी की उपस्थित में क्षेत्र संगठन मंत्री दिनेश तिवारी जी ने की। विहिप गोरक्षा भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद पूर्वोत्तर अध्यक्ष संत लाल मित्तल जी, प्रान्त मंत्री रमेश अग्रवाल जी, प्रान्त कोषाध्यक्ष रीतेश बावरी जी, विहिप गोरक्षा प्रमुख सुरेन्द्र गोयल जी, सह गोरक्षा प्रमुख अंकुर बेजबरुआ जी, सुधीर केजरीवाल जी रहेगे।
भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद अध्यक्ष संत लाल मित्तल जी ने प्रान्त टोली गोरक्षा नवीन दायित्वों को इस प्रकार घोषित किया। प्रान्त गौशाला संपर्क प्रमुख हनुमान बहती जी,
प्रान्त गो विज्ञान परीक्षा प्रमुख अंकुर बेजबरुआ, प्रान्त जैविक कृषि प्रशिक्षण प्रमुख विनोद कुमार ओझा जी, प्रान्त विधि प्रमुख सुश्री करिश्मा दास जी, महिला प्रमुख श्रीमती धन देवी, गो सम्पदा विस्तार प्रचार-प्रसार प्रमुख नटवर अग्रवाल जी, सुधीर केजरीवाल जी, गोरक्षा रथ प्रमुख सुरेंद्र गोयल जी नलबाड़ी विभाग गोरक्षा प्रमुख सुनील शर्मा जी, कार्बीआंलोग डीफू विभाग गो उत्पाद प्रशिक्षण प्रमुख प्रमेन्द्र सिंह जी आदि दायित्वों को ॐ ध्वनि से स्वीकृति प्रदान की गई। सभी को फुलाम गमछा पहनाकर सम्मान किया गया। गोपाल शर्मा नौगांव विभाग प्रमुख, जिला गोरक्षा प्रमुख गगन जी गोलाघाट, भरत जी नौगांव, प्रमोद जी मोरीगांव, धुवरी, बगाईगांव, कोकराझार, उदालगुरी संजय दास आदि उपस्थित हुए। प्रमेन्द्र सिंह जी ने गोबर से बनी चिप का कमाल दिखाया और कहा चिप तो जादू की तरह कार्य करती है। अघ्यक्ष जी के आशीर्वचन से बैठक संपन्न हुई।