गया महाबोधि मंदिर परिसर में फायरिंग से आतंक

गया, 25अगस्त (अनिल मिश्र)। विश्वदाय महाबोधि मंदिर परिसर में आज देर दोपहर गोली चलने की आवाज से पूरे बोधगया क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया ।महाबोधि मंदिर में तत्काल प्रभाव से पूजा-पाठ समाचार लिखे जाने तक बंद कर दिया गया हैं।जानकारी के अनुसार महाबोधि मंदिर परिसर के मुलचंद सरोवर के पास तैनात हवलदार सत्येंद्र  कुमार यादव (45 वर्ष) ने अपने हथियार से चार राउंड फायरिंग किया। जिससे दो गोली उसे अपने शरीर में लगी। गोली लगने के बाद वह वहीं पर ढ़ेर हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर वहां के आसपास रहे श्रद्घालुओं में एक बार फिर अफरा तफरी का माहौल कायम हो गए। उसके बाद प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से मंदिर परिसर में आने जाने एवं पूजा-पाठ करने पर रोक लगा दिया है। सत्येंद्र कुमार यादव के द्वारा गोली चलायें जाने के कारणों के पत्ता लगाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर जांच की जा रहीं है। फिलहाल गया के सिटी एसपी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का आकलन कर रहे हैं।

Leave a Comment