गणेशगुड़ी में बढ़ती असामाजिक गतिविधियों के विरोध में नागरिक सभा आयोजित

गोविंद देव गुवाहाटी 14 जूलाई: 

शहर के गोपाल बोरो उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैदान में गणेशगुड़ी क्षेत्र में बढ़ती असामाजिक एवं अराजक गतिविधियों के विरोध में एक नागरिक सभा आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और सामाजिक वातावरण पर चिंता व्यक्त की।

करीब दो घंटे तक चली इस सभा में उपस्थित लोगों ने प्रशासन से असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही भविष्य में ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर भी जोर दिया गया।

Leave a Comment