खेरनी १७ जुलाई संवादाता संतोष यादव : पश्चिम कार्बी आंगलांग जिले के खेरनी चेंग चेंग बिल से बीते २३मार्च प्रायः ११ बज़े रात से पारबती देवी पिता प्रेम छेत्री की पुत्री घर से लापता हो गई। परिवार वालो ने खेरनी पुलिस को तत्काल सूचना दी, जिसके बाद से पुलिस लगातार खोज़ बिन में लगी रही लेकिन अभी तक कोई सुराग नही। खबर के मुताबिक परिवार वालो ने बताया कि होजाई जिला के निवाशी अब्दुल रशीद के पुत्र ज़ाहिर हुसैन ने अपने मित्रों को साथ मिलकर पारबती देवी को बहला फुसलाकर घर से अपहरण कर लिया। जिसके बारे में प्रेम छेत्री ने पुलिस को बताया जिसके बिना पर असम पुलिस ने प्रारंभिक जाँच में जाहीर हुसैन के मोबाईल नम्बर को ट्रेस कर केरेला पहुँची। लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सुराग़ नही मिलने पर पारबती देवी के परिजनों ने पुलिस के करवाई पर चिंता जताते हुए कहा है , असम के मुख्यमंत्री से इस मामले पर करवाई की मांग की है। गौरतलब है कि पारबती देवी के माँ और पिता ने ग़हरी चिंता जताते हुए खाना पीना भी छोड़ दिया है।