
मारवाड़ी युवा मंच बरपेटा रोड शाखा में रविवार दिनांक १६ अप्रेल को संपादित हुयी साधारण सभा में कार्यकाल २०२३-२४ हेतु सर्वसम्मति से कुसुम मोर को अध्यक्ष पद पर चयनित किया गया।साधारण सभा में सर्वप्रथम अध्यक्ष लक्ष्मीकांत माहेश्वरी ने सभा प्रारंभ की घोषणा की।सचिव इंदु जैन ने कार्यकाल २०२२-२३ का सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया,एंव कौषाध्यक्ष कमल सराफ ने वार्षिक हिसाब प्रस्तुत किया।तदुपंरात चुनाव अधिकारी रविप्रकाश अग्रवाला ने नये अध्यक्ष के चयन एंव निर्वाचन संबंधित जानकारी प्रेषित की।अध्यक्ष पद के लिए कुसुम मोर का नाम हरिश चाचान ने प्रस्तावित किया एंव नंदिता सराफ ने समर्थन किया।चुनाव अधिकारी रविप्रकाश अग्रवाला ने सर्वसम्मति के साथ नये अध्यक्ष के लिए कुसुम मोर के नाम की घोषणा की।नवीन चयनित अध्यक्षा ने सभी से साथ एंव आशिर्वाद देने का आह्वान किया।नवचयनित अध्यक्षा कुसुम मोर ने सचिव पद के लिए विनित सराफ एंव कौषाध्यक्ष के लिए नंदिता सराफ को मनोनित करते हूए जल्द कार्यकारिणी बनानें की घोषणा की।इस आशय पर जानकारी शाखा के जनसंपर्क अधिकारी चेतन धिरासरीया ने दी।