एक मे दम कहां? जो लूटे हमे मझधारो मे
जिसने हमे लूटा, वे लूटेरे थे हजारो मे ॥
कहां है सर कलम करने की ताकत कसाईयों मे
जिसने हमे कत्ल किया, वे तलवार थे भाईयों मे॥
साजिश मे दम कहां? जो बांटे हमे औरों मे
जिनको हमसे डर था, वे भाई थे गैरो मे॥
तीर मे दम कहां? जो गिराए हमे खाड़ियों मे
जिसने हमे गिराया, वो धनुष थे साथियों मे॥
औरों मे दम कहां? जो लेले हमे घेरे मे
जिसने हमे कैद किया, वे अपने थे अंधेरे मे॥
पवन कुमार शर्मा (शिक्षक)