कालाइन में भीषण सड़क हादसा
कालाइन (काकड़ाखाल) से बड़ी खबर:
आज सुबह कालाइन क्षेत्र के काकड़ाखाल में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में ई-रिक्शा (इलेक्ट्रिक ऑटो) और एक तेज रफ्तार ट्रिपर वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर चकनाचूर हो गया। दुर्घटना के बाद स्थिति अत्यंत भयावह थी और घायल चालक वाहन के अंदर ही फंस गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला।
घायल चालक को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने ट्रिपर वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।