काछार में 15 सितंबर को लाउडस्पीकर या किसी भी प्रकार के ध्वनि विस्तारीकरण का उपयोग नहीं किया जा सकता

शिलचर, 13 सितंबर: काछार  के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने एक आदेश में सूचित किया है कि असम सीधी भर्ती परीक्षा (एडीआरई) 2024 जो 15 सितंबर को आयोजित होने जा रही है, जिसके मद्देनजर यह निर्देश दिया गया है कि 15 सितम्बर 2024 को दोपहर 1-30 बजे तक जिले के अन्दर किसी भी प्रकार के लाउडस्पीकर का उपयोग अथवा ध्वनि विस्तारण नहीं किया जायेगा।
यह आदेश सार्वजनिक शांति बनाए रखने और परीक्षा केंद्र के आसपास अशांति को कम करने के हित में जारी किया गया है।

Leave a Comment