काछार में असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई, 3.49 करोड़ रुपये की WY टैबलेट जब्त; एक तस्कर गिरफ्तार

शिलचर बाईपास रोड पर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में 1.363 किलोग्राम नशीली गोलियां बरामद

शिलचर, 3 नवंबर। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान में असम राइफल्स को बड़ी सफलता मिली है। काछार जिला पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर असम राइफल्स ने शिलचर बाईपास रोड पर एक कथित ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया तथा उसके कब्जे से लगभग 3.49 करोड़ रुपये मूल्य की WY टैबलेट जब्त की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संयुक्त टीम ने अभियान के दौरान कुल 1.363 किलोग्राम WY टैबलेट बरामद की। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्कूटी और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

गिरफ्तार व्यक्ति को बरामद नशीले पदार्थों एवं जब्त सामान के साथ आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए कछार पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस द्वारा एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध इस कार्रवाई को कछार जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Leave a Comment