काछाड़ पुलिस ने 4.7 करोड़ रूपए की हेरोइन जब्त किया, एक गिरफ्तार

काछाड़ पुलिस ने 4.7 करोड़ रूपए की हेरोइन जब्त किया, एक गिरफ्तार
चंद्रशेखर ग्वाला, शिलचर, 30 जनवरी : असम पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एक बड़ा एक्शन लेते हुए लगभग साढ़े चार करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की हेरोइन बरामद की है। सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर काछाड़ पुलिस ने शिलचर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मेहरपुर एम एच सी लेन में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान, हेरोइन से भरे 85 साबुन के डिब्बे बरामद किया गया। जब्त किया गया 947 ग्राम हेरोइन का मुल्य 4.7 करोड़ रुपए बताई गई है। इस मामले में श्रीभूमि के पाथरकांदी निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। आगे और पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।

Leave a Comment