कांग्रेस ने हर पट्रोल पंप पर धरना प्रदर्शन किया भाजपा सरकार को विफल बताया

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के राष्ट्रीय अभियान के तहत कछार जिला कांग्रेस समिति ने 11 जून को अध्यक्ष प्रदीप कुमार देब के नेतृत्व में लगभग सभी पट्रोल पंप पर एक एक घंटे का धरना प्रदर्शन किया. इसमें सभी पदाधिकारियों ने भाजपा को राष्ट्रीय स्तर पर असफल सरकार बताया. पट्रोल की बढ़ती कीमत पर नियंत्रण ना कर पाने के लिए जी भर कांग्रेस नेताओं ने नरेंद्र मोदी सरकार को विफल सरकार बताया. मिडिया प्रभारी जितेद्रो देब ने बताया कि जिला उपायुक्त कार्यालय समक्ष हम इकट्ठा हुए लेकिन कोराना महामारी के कारण प्रोटोकॉल का पालन करने के कारण संयमित रहकर विरोध प्रदर्शन किया जो देश भर में किया गया.

Leave a Comment