कांग्रेस ने पंचायत चुनाव समय पर करवाने के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा

कांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री से आगामी पंचायत चुनाव तय समय में कराने और पंचायत चुनाव चिन्हों से कराने की मांग की।  डीडीसी कछार राजीब राय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया।
प्रस्तुत करने के दौरान अध्यक्ष अभिजीत पॉल, उपाध्यक्ष एपीसीसी अरुण दत्ता मजुमदार, प्रवक्ता एपीसीसी संजीव रॉय, महासचिव सिलचर जिला कांग्रेस कमेटी देबोदीप दत्ता, जुनैद मजुमदार और अन्य उपस्थित थे।

   प्रवक्ता संजीव राय ने मिडिया से कहा कि कांग्रेस पंचायत चुनाव के साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सारे कछार एवं बराकवैली में अभी से तैयारी कर रहे हैं ताकि आशा के अनुरूप प्रदर्शन कर सकें।

Leave a Comment