कलाइन में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत; दो गंभीर घायल

कालाइन बागान रोड पर तेज रफ्तार बाइक ने पैदल यात्री ताजुल इस्लाम को टक्कर मार दी। हादसे में ताजुल इस्लाम की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार पिकलू मुंडा और मनोतोष मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को कलाइन अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें शिलचर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया। आरोप है कि करीब एक घंटे तक सरकारी एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हुई, जिसके बाद एक घायल को चाय बागान की एंबुलेंस और दूसरे को थार वाहन से शिलचर भेजा गया।

घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शिलचर-कालाइन सड़क जाम कर दिया। जिलाधिकारी या सर्किल अधिकारी के मौके पर पहुंचकर आश्वासन देने तक शव स्वीकार नहीं करने की मांग की गई। सड़क जाम के कारण दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए और यातायात प्रभावित रहा। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस तैनात की गई।

Leave a Comment