कलयुगी कंस मामा ने निर्मम रूप से अपनी भांजे की हत्या कर दी । 7 वर्षीय बच्चे की निर्मम हत्या कांड से अंचल में सनसनी।

दुमदुमा 3 अगस्त  : तिनसुकिया जिला के फिलोबाङी थानान्तर्गत पदुम पथार  के मईलापुंग गांव में एक  बच्चे को उसके मामा ने निर्मम रूप से  हत्या कर दी । इस नृशंस  हत्याकांड से सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात को कृष्ण बड़ाइक  ने शराब के नशे में धूत होकर घर में हंगामा बरपाया और त्रिशूल नुमा हथियार  लेकर अपनी मां और बहन को मारने के लिए  उनका पीछा किया।कृष्णा बड़ाइक  द्वारा खदेड़े जाने पर  मां और बहन जान बचा कर वहां से भाग गई ।किंतु घर में  सोए हुए अपने 7 वर्षीय भांजे को  कृष्ण बराईक  ने त्रिशूल नुमा हथियार से प्रहार कर उसकी जान ले ली।  सात साल के बच्चे की  निर्मम रूप से हत्या कर आरोपी मौके से फरार हो गया। इस निर्मम  हत्याकांड की घटना को छुपाए जाने की कोशिश की जा रही थी किंतु गांव प्रधान के तत्परता से घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दे दी गई। तिनसुकिया तथा  फिलोबाङी से पुलिस घटनास्थल पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली तथा बच्चे का शव  बरामद कर लिया गया ।  शव को पोस्टमार्टमके लिए भेजकर पुलिस जांच आरंभ कर दी है। इस नृशंस हत्याकांड को लेकर अंचल में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Comment