करीमगंज में सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या

करीमगंज (असम), 03 (हि.स.)। करीमगंज के राताबारी में एक सीआरपीएफ के जवान द्वारा कथित आत्महत्या कर लिये जाने की सूचना है। जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सोमवार रात राताबाड़ी स्थित चीनी मिल के सी/10 कैंप में हुई।

आत्महत्या करने वाले जवान की पहचान एएसआई अजय कुमार सिंह के रूप में हुई है। शहादत के समय जवान की उम्र 53 साल की थी। मृतक जवान बिहार के लखीसराय जिले के इंदुपुर गांव का रहने वाला था। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इस सिलसिले में आगे की प्रक्रिया शुरू की गई है।

Leave a Comment