करीमगंज में एक व्यक्ति ने की माता-पिता की हत्या

करीमगंज (असम),  करीमगंज में एक व्यक्ति ने अपने माता-पिता की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। पुलिस ने आज बताया कि आरोपित अब्दुल हलीम ने घर में घुसकर पहले अपने पिता अब्दुल सलेम पर धारदार हथियार से हमला किया। हलीम की मां बदरुन नेसा ने अपने पति को बचाने की कोशिश की तो हलीम ने अपनी मां पर भी हमला कर दिया। हमले में उसके माता-पिता दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद हलीम ने कुरान की आयतें पढ़ीं और घटनास्थल से भागने से पहले उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को बरामद कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए करीमगंज सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हत्यारे की तलाश कर रही है।

Leave a Comment