कछार में असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई: हथियार, नशीले पदार्थ और नकदी बरामद, एक हिरासत में
कछार जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। Assam Rifles ने Cachar Police के साथ संयुक्त अभियान चलाकर भारी मात्रा में हथियार, नशीले पदार्थ और नकदी बरामद की है। यह कार्रवाई जुरखाल क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसे एआरएफआईयू (ARFIU) द्वारा भी पुष्टि की गई थी।

अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने एक .32 पिस्तौल, टेलिस्कोपिक साइट से लैस एक एयरगन, करीब 10,000 याबा टैबलेट (अनुमानित मूल्य ₹3.12 करोड़), 23 ग्राम हेरोइन, ₹14.9 लाख नकद राशि और एक मोबाइल फोन बरामद किया।
इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, जिसे आगे की पूछताछ और सह-आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कछार पुलिस को सौंप दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच में जुटी हैं।

यह कार्रवाई क्षेत्र में नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।