कछार के जमालपुर में लगी आग में तीन घर जले

कछार (असम),  कछार जिले के धलाई के जमालपुर में लगी भीषण आग में तीन घर जलकर राख हो गए। पुलिस ने आज बताया आग सबसे पहले अताबुर रहमान नामक शख्स के घर में लगी। बाद में आग दो अन्य परिवारों के घरों में फैल गई। हादसा बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से होना बताया गया है। फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया। आग में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।

Leave a Comment