निकटवर्ती वभनौली ग्राम निवासी एवं एपेक्स विद्यालय के संस्थापक सुभाष चंद उपाध्याय का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। विद्यालय की स्थापना एवं विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
उनके निधन पर विद्यालय परिसर में प्रबंधक धनंजय उपाध्याय की उपस्थिति में शोकसभा आयोजित की गई। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा शोक स्वरूप विद्यालय एक दिन के लिए बंद रखा गया।