यशवन्त पाण्डेय शिलकुड़ी 25 जुलाई। असम विश्वविद्यालय और एनआईटी शिलचर के संयुक्त प्रबंधन में चार दिवसीय पूर्वोत्तर वाई 20 सम्मेलन आगामी 25 अगस्त से आयोजित होने जा रहा है। इस संबंध में मंगलवार को एनआईटी शिलचर के गेस्ट हाउस में दोनों केंद्रीय संस्थानों की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में असम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. राजीव मोहन पंत और एनआईटी शिलचर के निदेशक प्रोफेसर दिलीप कुमार वैद्य, रजिस्ट्रार के एल वैष्णव, डेप्टी रजिस्ट्रार निहारेंदु धर, सहायक रजिस्ट्रार रूपज्योति दे, राजीव काहार और असम विश्वविद्यालय के अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में असम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. राजीव मोहन पंत ने कहा कि एनआईटी शिलचर के साथ संयुक्त रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर एक चार दिवसीय पूर्वोत्तर वाई 20 कॉन्क्लेव आयोजित किया जा रहा है। इस चार दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। जिसमें संस्कृति, विदेश नीति, युद्ध एवं शांति, युवा शक्ति, आपदा आदि पर विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे। कुलपति ने कहा कि इस सम्मेलन के माध्यम से हम बराक घाटी की संस्कृति को देश, विदेशों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। कुलपति ने कहा कि एनआईटी सिलचर के नये निदेशक के आने के बाद यह पहला संयुक्त सम्मेलन है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर में आपदा एक बड़ी चुनौती है इस मुद्दे पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में एनआईटी शिलचर के निदेशक दिलीप कुमार बैद्य ने कहा, एनआईटी सिलचर में असम यूनिवर्सिटी के साथ संयुक्त रूप से नॉर्थ ईस्ट वाई 20 कॉन्क्लेव 25 अगस्त से शुरू होगा और 28 अगस्त तक चलेगा । इसमें विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे और अपनी बात रखेंगे। उन्होंने कहा, इस सम्मेलन में पूर्वोत्तर के 18 केंद्रीय संस्थानों के 100 प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री का सम्मेलन में भाग लेने का कार्यक्रम है, जिसका उद्घाटन 25 अगस्त को भारत सरकार के केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा शर्मा के शामिल होने का बात है। इस दिन केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर विशेष वक्ता के रूप में उपस्थित रहने वाले हैं। लेकिन हमारा सम्मेलन एक महीने बाद है इसलिए यदि कौन उपस्थित हो पा रहे है इस सन्दर्भ में हम कार्यक्रम से पहले प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित करेंगे। विशेषज्ञ 26 अगस्त को स्वास्थ्य और कल्याण, जलवायु परिवर्तन, आपदा का जोखिम पर चर्चा करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। 27 अगस्त के सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के उच्च शिक्षा सचिव के संजय मूर्ति उपस्थित रहने की संभावना है । पूरे दिन विभिन्न कार्यक्रम होंगे, जो 28 तारीख तक जारी रहेंगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एनआईटी सिलचर के रजिस्ट्रार केएल वैष्णव ने अपने भाषण में विभिन्न मुद्दों पर प्रकाश डाला। प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों केंद्रीय संस्थानों के पदाधिकारियों ने कॉन्क्लेव का पोस्टर जारी किया।