देवघर, 9 अगस्त। बाबा बैद्यनाथ की नगरी में लायंस क्लब ऑफ कोलकाता विवेकानंद और केदार गोविंद सेवा संघ के सहयोग से कांवरियों एवं जरूरतमंदों के लिए व्यापक सेवा शिविर आयोजित किया गया। एक ही दिन में 32 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को पेयजल, शरबत और जलपान उपलब्ध कराया गया।
सेवा के दौरान 30 हजार से अधिक गिलास शरबत, 36 हजार एक लीटर पानी की बोतलें, 1,200 रसगुल्ले, 70 किलो मुरब्बा, 60 किलो सेब, 70 किलो खीरा, 500 नींबू सहित अन्य सामग्री वितरित की गई।
आयोजकों ने कहा कि मानव सेवा ही महादेव की सच्ची आराधना है। इस सेवा अभियान की सफलता के लिए सभी स्वयंसेवकों, सहयोगी क्लबों और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही अन्य सहभागी क्लबों से भी कांवरियों की सेवा में सक्रिय रूप से जुड़ने का आह्वान किया गया।