शिलचर 10 दिसंबर: एकल विद्यालय महिला समिति द्वारा पिछले रविवार को वन यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह वन यात्रा समिति की पांच सदस्य और समाज के तीन सदस्यों के साथ दयापुर चाय बागान के एकल विद्यालय में हुई। स्कूल के बच्चों ने बहुत ही सुंदर नृत्य, गीत और चौपाई का प्रदर्शन किया। दिगंबर जैन महिला समिति ने स्कूल में उपस्थित ३० बच्चों को कंबल वितरित किया और समिति की महिलाओं ने स्कूल के और गांव के बच्चों को मिठाई के डिब्बे, खिलौने और पेन पेंसिल उपहार में दिया। महिला समिति के जाने से सभी बच्चे बहुत प्रसन्न हुए। इस तरह यह वन यात्रा बहुत ही सुंदर तरीके से संपन्न हुई। एक प्रेस विज्ञप्ति में श्रीमती विनीता खंडेलवाल ने उपरोक्त जानकारी प्रदान की।